Advertisement
07 July 2019

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भाजपा में हुईं शामिल, शिवराज और मनोज तिवारी रहे मौजूद

ANI

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी आखिरकार आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं। रविवार को भाजपा के एक कार्यक्रम में सपना चौधरी के सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और सदस्यता अभियान के प्रमुख शिवराज सिंह चौहान, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन जैसे कई सीनियर नेता मौजूद थे। बता दें कि आज राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान है। इसी कार्यक्रम में सपना चौधरी बीजेपी की सदस्य बनीं।

लोकसभा चुनाव से पहले था सस्पेंस 

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सपना चौधरी पर सस्पेंस बना हुआ था। पहले उनके कांग्रेस में आने की खबरें आई थीं। कुछ तस्वीरों के बाद कहा गया कि वह कांग्रेस में आ गई हैं। लेकिन फिर सपना खुद मीडिया के सामने आईं और उन्होंने इस खबर को गलत बताया। इसके बाद प्रचार के दौरान सपना चौधरी बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ देखी गईं। उन्होंने दिल्ली की विभिन्न सीटों पर बीजेपी के लिए रोडशो में हिस्सा लिया था। अब आखिरकार पार्टी में शामिल हुईं।

Advertisement

सपना चौधरी हरियाणा की लोकप्रिय सिंगर और डांसर हैं। वह बॉलीवुड में भी गानों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस में भी नजर आई थीं। रागिनी गायिका सपना चौधरी आज उत्‍तर भारत की एक बड़ी स्‍टार हैं और पंजाब, हरियाणा तथा उत्‍तर प्रदेश में करोड़ों फैन हैं। वर्ष 2018 में सपना चौधरी गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च किए गए लोगों में तीसरे स्‍थान पर थीं। इंस्‍टाग्राम पर उनके दो मिलियन से फॉलोवर हैं। फेसबुक पर उन्‍हें 3,105,076 लोग फॉलो करते हैं।

आत्महत्या की कोशिश कर चुकी हैं सपना

सपना चौधरी एक बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। यह बात 2016 की है। गुड़गांव के चक्करपुर में 17 फरवरी 2016 को एक प्रोग्राम ऑर्गनाइज हुआ ज‍िसमें सपना ने रागिनी 'बिगड़ग्या' गाया और इसके बाद वह विवादों में आ गईं। आरोप है कि इस रागिनी के जरिए सपना ने दलितों पर सवाल उठाए और जातिसूचक शब्द कहे। इस पर आपत्ति जताते हुए हिसार में बहुजन आजाद मोर्चा ने उनके ख‍िलाफ शिकायत दर्ज कराई। बाद में स‍िंगर के खिलाफ गुड़गांव में एफआईआर भी दर्ज की गई। मामला इतना बढ़ गया कि सोशल मीडिया पर सपना को लेकर भद्दे कॉमेंट्स किए गए। इस बात से आहत होकर सपना ने जहर खाकर आत्महत्या की भी कोशिश की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Haryanavi dancer, Sapna Chaudhary, Bharatiya Janata Party, membership drive program, Delhi
OUTLOOK 07 July, 2019
Advertisement