Advertisement
29 December 2017

मुंबई में आग पर हेमा मालिनी बोलीं, ‘शहर में अधिक आबादी से हुआ हादसा’

ANI

मुंबई के कमला मिल कंपाउंड में हुई दर्दनाक दुर्घटना पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस हादसे को बढ़ती जनसंख्या से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के हादसे मुंबई में बढ़ती जनसंख्या के कारण हो रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पत्रकारों से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा कि इस तरह के हादसों में पुलिस और सरकार को कसूरवार ठहराया जाता है, लेकिन सच तो यह है कि इस तरह के मुंबई में बढ़ती आबादी के कारण हो रहे हैं।

हेमा ने कहा कि पुलिस अच्छा काम कर रही है। लेकिन मुंबई में भीड़ इतनी बढ़ गई है कि शहर खत्म होते ही दूसरा शहर शुरु हो जाता है। जहां देखो वहां लोग और मकान नजर आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बड़े शहरों में बढती भीड़ पर नियंत्रण करना होगा। 

Advertisement

बता दें कि मुंबई के पॉश इलाके लोअर परेल के कमला मिल्स कम्पाउंड के मोजोज रेस्टोरेंट में देर रात आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। मरने वालों में 12 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Hema Malini, spoke, fire in Mumbai, 'The accident caused by more population in the city'
OUTLOOK 29 December, 2017
Advertisement