Advertisement
05 September 2021

झारखंड: सोरेन सरकार ने नमाज के लिए खोला दरवाजा, लेकिन मंदिर का पट बंद, जानें- भाजपा की क्या है हेमंत को घेरने की तैयारी

हेमन्त सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया, रांची सहित जिलों में विधानसभा अध्यक्ष और मुख्य मंत्री का पुतला फूंका। प्रदेश अध्यक्ष, सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमन्त सरकार ने साजिशन एक तरफ मंदिर में पूजा पर रोक लगा रखी है दूसरी ओर एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए विधानसभा भवन में नमाज अदा करने हेतु कक्ष आवंटित कर तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ पार्टी आंदोलन और तेज करेगी। सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन, विधानसभा का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है जिसे हेमन्त सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति कर अपमानित किया है।

रविवार को तुष्टिकरण के खिलाफ 27 सांगठनिक जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

रांची में प्रदर्शन को सम्बोडित करते हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि हेमन्त सरकार लगातार बहुसंख्यक समाज पर हमले बोल रही है और वोट बैंक की राजनीति में मर्यादा भुलाकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। अपनी विफलताओं को छिपाने केलिये हेमन्त सरकार तुष्टिकरण से भरे निर्णय लगातार ले रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Hemant Soren, Jharkhand
OUTLOOK 05 September, 2021
Advertisement