Advertisement
09 February 2022

हिजाब विवाद पर प्रियंका बोलीं- बिकनी पहनें या हिजाब यह महिलाओं का अधिकार

कर्नाटक के कुछ शिक्षण संस्थानों में हिजाब को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि यह फैसला करना महिलाओं का अधिकार है कि उन्हें क्या पहनना है तथा पहनावे को लेकर उत्पीड़न बंद होना चाहिए।

उन्होंने "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" हैशटैग से ट्वीट किया, "चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब हो, यह फैसला करने का अधिकार महिलाओं का है कि उन्हें क्या पहनना है।"

प्रियंका गांधी ने कहा, "इस अधिकार की गारंटी भारतीय संविधान ने दी है। महिलाओं का उत्पीड़न बंद करो।"

Advertisement

बता दें कि कर्नाटक के कुछ शिक्षण संस्थानों में हाल के दिनों में ‘हिजाब’ के पक्ष और विपक्ष में प्रदर्शन हुए हैं। इस विवाद के बीच राज्य सरकार ने प्रदेश में अगले तीन दिन तक स्कूल और कॉलेज में अवकाश का ऐलान किया है।

हिजाब विवाद की शुरुआत होने की बात करें तो कर्नाटक के उडुपी के एक सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की कक्षा में हिजाब पहनकर आई छात्राओं को कॉलेज परिसर से बाहर चले जाने को कहा गया। इसके बाद इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया। अब स्थिति ये है कि यह मसला अब राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी फैल गया है। दक्षिणपंथी संगठनों की तरफ से समर्थित युवा हिन्दू भगवा गमछा डालकर इस मामले में कूद पड़े।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: हिजाब विवाद, कर्नाटक, हिजाब, प्रियंका गांधी, मुस्लिम, hijab row, woman’s right, Priyanka Gandhi
OUTLOOK 09 February, 2022
Advertisement