Advertisement
27 March 2018

राहुल का तंज, आशा है '56 ईंच के बलवान' के पास डोकलाम पर होगा कोई प्लान

राहुल का तंज, आशा है 56 ईंच के बलवान के पास डोकलाम पर होगा कोई प्लान | file photo

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने डोकलाम गतिरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि 56 ईंच के बलवान के पास स्थिति से निपटे के लिए कोई प्लान होगा।

Advertisement


राहुल की यह टिप्पणी तब आई है जब सोमवार को चीन ने कहा था कि चीन उसका है और पिछले साल उत्पन्न हुए गतिरोध से भारत को सबक सीखना चाहिए। चीन के इस बयान के आधार पर राहुल ने 21 मार्च को ट्वीट किए गए अपने सवाल के जवाब के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले सप्ताह ट्विटर पर मेरे सवाल पर हजारों लोगों ने जवाब दिए। इनमें से 63 फीसदी लोगों ने कहा कि मोदी जी डोकलाम गतिरोध को दूर करने के लिए हमप्लोमैसी (गले लगाने की नीति)), रक्षा मंत्री को दोषी ठहराएंगे और सार्वजनिक तौर पर हल्ला मचाकर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि देश की भलाई के लिए, मैं आशा करता हूं कि आप गलत साबित हों और 56 इंच के बलवान व्यक्ति के पास को योजना हो।

TAGS: rahul, gandhi, congress, modi, china, doklam
OUTLOOK 27 March, 2018
Advertisement