Advertisement
26 March 2016

मेरी लड़ाई गोगोई से नहीं बल्कि गरीबी और भ्रष्टाचार से है: मोदी

मेरी लड़ाई गोगोई से नहीं बल्कि गरीबी और भ्रष्टाचार से है: मोदी | twitter/BJP

असम के तिनसुकिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा,  मेरे तीन एजेंडे हैं। विकास, तीव्र विकास और सर्वांगीण विकास। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने राज्य में आधारभूत संरचना के विकास के लिए पूर्व सरकार की तुलना में कई गुना अधिक कोष आवंटित किया। 79 वर्षीय गोगोई द्वारा राज्य चुनाव को अपने और मोदी के बीच सीधा मुकाबला बताने पर चुटकी लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस बुजुर्ग नेता के प्रति केवल सम्मान प्रकट कर सकते हैं।

 

पीएम मोदी ने राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सर्वानंद सोनोवाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक सुयोग्य मंत्री बताया। पीएम ने कहा,  कांग्रेस के नेता जो कुछ सालों में 90 साल के होने वाले हैं, वह कहते हैं कि उनकी लड़ाई मोदी से है। आदरणीय मुख्यमंत्रीजी आप वरिष्ठ हैं और मैं छोटा हूं। मैं आपके प्रति सम्मान प्रकट कर सकता हूं। हमारी संस्कृति में छोटे अपने बड़े से नहीं लड़ते हैं और बड़े, छोटों को आशिर्वाद देते हैं।

Advertisement

 

TAGS: प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, असम, चुनाव प्रचार, कांग्रेस करकार, पीएम, तीव्र सर्वांगीण विकास, लड़ाई, मुख्यमंत्री, तरूण गोगोई, कांग्रेस शासित राज्य, गरीबी, भ्रष्टाचार, बर्बादी, राजनीति, चुनाव प्रचार
OUTLOOK 26 March, 2016
Advertisement