Advertisement
17 March 2017

मैं सीएम की दौड़ में नहीः मनोज सिन्हा

google

मनोज सिन्हा की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एक दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यह कहा कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी दी है। मौर्य को भी इस पद के दावेदारों में माना जाता था।

सिन्हा ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि  ना मुझे किसी रेस का पता है, ना मैं किसी रेस में हूं। मौर्य और सिन्हा के अलावा गृह मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में माना जा रहा है। राज्य के भाजपा विधायकों की कल बैठक होगी जिसमें नए नेता का चुनाव किया जाना है। नए मुख्यमंत्री को 19 मार्च को शपथ दिलाई जाएगी। (एजेंसी)

TAGS: उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री, मनोज सिन्हा, भाजपा, विधायक, केंद्रीय मंत्री
OUTLOOK 17 March, 2017
Advertisement