Advertisement
18 March 2017

मैं कांग्रेस का सांसद हूं, इससे ज्यादा, कम कुछ भी नहीं- शशि थरूर

     भाषा के मुताबिक तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने फेसबुक पर अपने एक पोस्ट में अभियान चलाने वाले लोगों से इसे वापस लेने को कहा।

   उन्होंने कहा,  मैं चेंज. ओआरजी ( ऑनलाइन अभियान शुरू करने की साइट) पर डाली गयी याचिका और उसे मिली प्रतिक्रिया से हैरान और अभिभूत दोनों हूं। पिछले कुछ दिनों से वहां चल रही याचिका में मेरे लिए 2019 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ी भूमिका की मांग की गयी है।

   थरूर ने  हालांकि याचिका शुरू करने वाले व्यक्ति का और इस पर हस्ताक्षर करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। लेकिन यह भी कहा कि वह इस तरह के किसी भी अभियान का समर्थन नहीं करते।

Advertisement

  कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्होंने शुरुआत में याचिका को नजरअंदाज किया लेकिन इसके मीडिया में चर्चाओं में आने के बाद उनका दायित्व बनता था कि इस पर प्रतिक्रिया दें।

      थरूर ने फेसबुक पर लिखा, लेकिन मैंने इसके बारे में पूछने वाले अपने सभी प्रशंसकों को ऐसा करने से मना किया क्योंकि मैं इस तरह के अभियान का समर्थन नहीं करता।

   थरूर ने कहा कि पार्टी में नेतृत्व का मुद्दा सुलझा हुआ है जिस पर बहस नहीं होनी चाहिए। बदलाव एक स्थापित प्रक्रिया के जरिए होने चाहिए।

एजेंसी

TAGS: शशि थरूर, प्रधानमंत्री, उम्मीदवार, ऑनलाइन, खारिज, कांग्रेस पार्टी, सांसद, फेसबुक,
OUTLOOK 18 March, 2017
Advertisement