Advertisement
25 September 2016

लोगों के कल्याण में खुद को खपा दूंगा : पीएम मोदी

google

उन्‍होंने कहा कि वे लोगों के कल्याण में खुद को खपा देंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद राजनीति में गिरावट आई है। कुछ लोगों के कारण राजनीति के स्तर में गिरावट आई है। राजनीति में दोबारा सम्मान लौटाना जरूरी है।

पीएम मोदी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी कहते थे कि मुस्लिमों को पुरस्कृत और तिरस्कृत नहीं किया जाना चाहिए, उन्हें वोट की मंडी ना समझें बल्कि अपना समझें। पीएम ने कहा कि ऐसा माहौल बना दिया गया है कि देशभक्ति को भी कोसा जाता है। हमें समाज के निचले वर्ग का विकास करना है। हमारी विकास यात्रा में कोई पीछे नहीं रह सकता। हमारी विकास यात्रा में कोई पीछे नहीं रह सकता।

पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती दो अक्तूबर को भारत पेरिस में ‘कान्फ्रेंस आफ पार्टीज’ में हुए निर्णयों का अनुमोदन करेगा। दुनिया ने  माना पर्यावरण में भारत को योगदान सबसे ज्यादा। गांधी जी ने पर्यावरण में अविस्मरणीय योगदान दिया। पीएम ने कहा कि भारत सरकार की सभी योजनाओं के केंद्र बिंदु में गरीब है। हमारी सरकार समाज के आखिरी व्यक्ति के कल्याण को प्रतिबद्ध है।

Advertisement

पीएम ने कहा कि चुनाव सुधार पर मंथन होना चाहिए। अलग-अलग चुनाव होने से देश पर बोझ पड़ता है। किसी का वोट देने से वंचित रहना ही पीड़ादायक। कई चीजों को जोड़कर लोकतंत्र को स्वस्थ किया जा सकता है। देश में चुनाव सुधार पर सेमिनार होने चाहिए। इस पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए। आम आदमी को मजबूत बनाने के लिए चुनाव सुधार जरूरी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पीएम मोदी, भाजपा, अमित शाह, केरल, परिषद, बैठक, pm modi, bjp, meeting, kojhikode, amit shah
OUTLOOK 25 September, 2016
Advertisement