Advertisement
28 July 2018

कर्नाटक में 'शक्ति' ऐप लॉन्च, चिदंबरम ने कहा- कांग्रेस को करना होगा बूथ स्तर तक माइक्रो मैनेजमेंट

ANI

कांग्रेस पार्टी ने आज कर्नाटक में 'शक्ति' ऐप लॉन्च किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति साझा की। उन्होंने बूथ स्तर पर मैनेजमेंट पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'हर बूथ पर छोटी-छोटी लड़ाईयां हैं। आपको हर बूथ जीतना है। हमें हर बूथ पर पर्याप्त लोग चाहिए। इसलिए हर लोकसभा क्षेत्र में बूथ स्तर का माइक्रोमैनेजमेंट जरूरी है।‘

उन्होंने कहा, पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने नजदीकियों जैसे बेटों, बेटियों, दोस्तों और पड़ोसियों का शक्ति ऐप पर पंजीकरण करवाना चाहिए। बड़ी संख्या में पंजीकरण जरूरी है।

क्या है शक्ति ऐप?

Advertisement

कांग्रेस का यह प्रोजेक्ट भारत के हर बूथ, गांव, ब्लॉक, शहर और जिले के कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पार्टी के बड़े से बड़े पदाधिकारी से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता रजिस्टर्ड होकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी अपना संदेश भेज सकेंगे।

ऐसे जुड़ें 'शक्ति' से

इससे जुड़ने के लिए कोई कार्यकर्ता अपने मोबाइल फोन से जब अपना वोटर आईडी नंबर फोन नंबर 8228 4309 पर भेजता है तो उसे तत्काल रजिस्टर्ड होने का संदेश मिलता है|

जाहिर है भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट के लिए जाने जाते हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में कांग्रेस के इस कदम को भाजपा के जवाब के तौर पर देखा जा सकता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: micromanagement, P Chidambaram, congress, shakti app
OUTLOOK 28 July, 2018
Advertisement