Advertisement
09 December 2015

100 फीसदी राजनीतिक प्रतिशोध ले रहा है पीएमओ : राहुल

100 फीसदी राजनीतिक प्रतिशोध ले रहा है पीएमओ : राहुल | गूगल

उन्होंने कांग्रेस द्वारा न्यायपालिका को डराने के लिए संसद का इस्तेमाल किए जाने संबंधी आरोप को भी खारिज कर दिया। संसद भवन परिसर में राहुल ने संवाददाताओं से कहा 100 फीसदी राजनीतिक प्रतिशोध है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से राजनीतिक प्रतिशोध जारी है। यह उनका राजनीति करने का तरीका है।

उन्होंने कहा, मुझे न्यायपालिका में पूरा भरोसा है। आखिर में हम देखेंगे कि क्या होता है। सच सामने आ जाएगा। न्यायपालिका को डराने के लिए कांग्रेस द्वारा संसद का इस्तेमाल किए जाने के संसदीय कार्य मंत्री एम. वेंकैया नायडू के आरोप के बारे में पूछने पर पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा न्यायपालिका को कौन डरा रहा है हम सब जानते हैं। संसद के दोनों सदनों में कल और आज कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण कार्यवाही लगातार बाधित होती रही।

TAGS: राहुल गांधी, नेशनल हेराल्ड मामला, संसद हंगामा, पीएमओ, न्यायपालिका
OUTLOOK 09 December, 2015
Advertisement