Advertisement
29 December 2022

जमराम रमेश बोले- जानलेवा लगता है मेड इन इंडिया कफ सिरप, 'पहले गांबिया और अब उज्बेकिस्तान...'

मध्‍य एशियाई देश उज्बेकिस्तान ने दावा किया है कि भारत में बनी कफ सिरप के कथित रूप से सेवन की वजह से 18 बच्चों की मौत हो गई। उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि यह भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी का कफ सिरप था। अब इस घटना को लेकर भारत में भी राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मेड इन इंडिया कफ सिरप को जानलेवा बताया है।

जमराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि मेड इन इंडिया कफ सिरप जानलेवा लगता है। पहले गांबिया में 70 बच्चों की मौत हुई थी और अब उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत हुई है। उन्होंने केंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार को भारत के बारे में शेखी मारना बंद करना चाहिए और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Made in India cough syrups seem to be deadly. First it was the deaths of 70 kids in Gambia &amp; now it is that of 18 children in Uzbekistan. Modi Sarkar must stop boasting about India being a pharmacy to the world &amp; take strictest action.</p>&mdash; Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) <a href="https://twitter.com/Jairam_Ramesh/status/1608286655726731265?ref_src=twsrc%5Etfw">December 29, 2022</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

Advertisement

उज्बेकिस्तान के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि बच्चों की मौत सिरप पीने के बाद हुई। उनका दावा है कि लैब में किए गए एक टेस्‍ट में भारतीय कफ सिरप में दूषित एथिलीन ग्लाइकोल पाया गया है।

वहीं, बताया जा रहा है कि भारत ने उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत को नोएडा स्थित दवा निर्माता की सिरप से जोड़ने के दावे के बाद जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल ड्रग्स रेगुलेटरी टीम ने उत्तर प्रदेश ड्रग्स लाइसेंसिंग अथॉरिटी से संपर्क किया है, ताकि दवा कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की जा सके।

दरअसल, यह सिरप नोएडा की मैरियन बायोटेक में बनाया जाता है। हालांकि, मंत्रालय ने यह भी बताया कि सिरप बिना डॉक्टर की सलाह के दिया गया था। इसमें ज्यादा मात्रा में पेरासिटामोल होता है और बच्चों के माता-पिता ने इसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया। इस दवा के ज्यादा सेवन से उल्टी, बेहोशी और दिल से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इस मुद्दे को लेकर अब भारत में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, Jamram Ramesh, Made in India, cough syrup, Gambia, now Uzbekistan
OUTLOOK 29 December, 2022
Advertisement