Advertisement
12 June 2016

कांग्रेस में फेरबदल पंजाब कमलनाथ उत्‍तर प्रदेश आजाद के पास

गूगल

अभी तक उत्‍तर प्रदेश की कमान मधुसूदन मिस्त्री और पंजाब हरियाणा की शकील अहमद के हाथ थी। पंजाब और उत्‍तर प्रदेश में बदलाव के पीछे सबसे बड़ी वजह विधानसभा चुनाव है जिसके लिए कांग्रेस पूरी रणनीति बना रही है। राज्‍यसभा चुनाव के तुंरत बाद हुए इस फैसलेे को लेकर माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान आने वाले दिनों में कुछ और फेरबदल कर सकता है। उत्‍तर प्रदेश और हरियाणा में कांग्रेस विधायकों ने क्रास वोटिंग की थी जिसे लेकर कांग्रेस अध्‍यक्ष नाराज थी। हरियाणा में तो कांग्रेस के 14 विधायकों के मत अवैैध घोषित कर दिए गए। 

कमलनाथ और गुलाम नबी आजाद दोनों ही कांग्रेस अध्‍यक्ष के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। जम्‍मू-‍ कश्‍मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ऱह चुके आजाद संगठन के भी माहिर माने जाते हैं वहीं कमलनाथ की गिनती भी कांग्रेस  करीबी नेताओं में होती है। राज्‍यसभा चुनाव के दौरान मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस उम्‍मीदवार को जीताने में कमलनाथ ने बड़ी़ भूमिका अदा की थी। 

TAGS: कमलनाथ, कांग्रेस, गुलाम नबी आजाद, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा
OUTLOOK 12 June, 2016
Advertisement