Advertisement
11 May 2018

कांग्रेस ने जारी किया BJP उम्मीदवार का स्टिंग वीडियो, EC ने प्रसारण पर लगाई पाबंदी

ANI

कर्नाटक में चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। लेकिन चुनाव के दो दिन पहले कांग्रेस ने भाजपा पर स्टिंग वीडियो से बड़ा हमला किया है। गुरुवार को कांग्रेस ने वीडियो जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बी श्रीरामुलु को घेरे में लिया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कर्नाटक कांग्रेस ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के दामाद को अवैध माइनिंग केस में रेड्डी की कंपनी के हक में फैसला सुनाने के लिए रिश्वत की पेशकश की थी। हालांकि, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यह फर्जी वीडियो है और इसपर भरोसा नहीं करना चाहिए। ले‌किन कांग्रेस ‌का फिलहाल इसे नजरअंदाज कर चुनाव में उसका लाभ्‍ा लेने का प्रयास जारी है।

प्रेस कांफ्रेंस में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस ने दावा किया कि 2010 में बनाए गए एक वीडियो से यह साफ होता है कि श्रीरामुलु और चार अन्य लोग घूस के लिए उस समय के मुख्य न्यायाधीश केजी बालकृष्णन के दामाद श्रीरंजन से जनार्दन रेड्डी की माइनिंग कंपनी को लेकर समझौते की बात कर रहे।

Advertisement

ये वीडियो सबसे पहले कर्नाटक के एक स्थानीय चैनल पर दिखाई दिया। बाद में इस वीडियो को कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव और गृहमंत्री रामालिंगा रेड्डी ने जारी किया। वैसे, राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों ने चैनलों पर  वीडियो के प्रसारण पर रोक लगा दी है।

कांग्रेस नेता राव ने पूछा कि क्या अब भाजपा इन प्रत्याशियों को वापस लेगी? प्रधानमंत्री को जवाब देने की जरुरत है।

इधर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन संवाददाताओं से कहा कि वीडियो पूरी तरह से फेक है और इस पर भरोसा नहीं करें।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Karnataka, congress, releases a video, bjp candidate b sriramulu, bribing
OUTLOOK 11 May, 2018
Advertisement