Advertisement
11 May 2018

राहुल गांधी ने केशव चंद यादव को सौंपी युवा कांग्रेस की कमान

file photo

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने केशव चंद यादव को भारतीय युवा कांग्रेस का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। श्रीनिवास बीवी को संगठन का उपाध्‍यक्ष मनोनीत किया गया है। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने शुक्रवार को दी।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले केशव चंद यादव को अमरिंदर सिंह राजा बरार की जगह पर यह जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले यह यूथ कांग्रेस के महासचिव के पद पर काम कर रहे थे इसके साथ ही इनके पास पंजाब, हरियाणा और चंड़ीगढ़ में यूथ कांग्रेस का प्रभार था।

Advertisement


अमरिंदर सिंह राजा बरार को दिसंबर 2014 में युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। गहलोत ने पार्टी के प्रति बरार के योगदान की सराहना की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, president, Rahul, Gandhi, Keshav Chand
OUTLOOK 11 May, 2018
Advertisement