Advertisement
28 March 2018

लिंगायत मठ ने अलग धर्म बनाने को ठहराया सही, कर्नाटक में भाजपा को झटका

File Photo

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा दिये जाने के कांग्रेस सरकार के फैसले के बाद भाजपा को एक और झटका लगा है। लिंगायत समुदाय के चित्रादुर्गा मठ के संत शिवमूर्ति मुरुघा शारानरू ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर लिंगायत को अल्पसंख्यक का दर्जा दिये जाने के राज्य सरकार के फैसले को सही ठहराते हए समर्थन मांगा है।

मंठ की ओर से पत्र में कहा, 'लिंगायत धर्म को अल्पसंख्यक का दर्जा दिये जाने से युवाओं को काफी लाभ होगा। अलग धर्म का दर्जा दिया जाना समुदाय को बांटने वाला नहीं है बल्कि लिंगायत के उप-जातियों को एकजुट करने वाला कदम है।'

Advertisement

बता दें कि अमित शाह ने भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा के साथ चित्रादुर्गा के प्रसिद्ध लिंगायत मठ के प्रमुख शिवमूर्ति स्वामी से मंगलवार को मुलाकात की थी,  जिसके बाद शिवमूर्ति ने पत्र लिखा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा दिये जाने के फैसले को हिंदू धर्म को बांटने वाला बताया था तथा  को कहा था कि विधानसभा चुनाव में राज्‍य की जनता कांग्रेस के लिंगायत कार्ड का जवाब बैलट से देगी।

 

TAGS: ligayat, math, BJP, separate, relgion
OUTLOOK 28 March, 2018
Advertisement