Advertisement
23 March 2019

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 5वीं लिस्ट, मप्र-झारखंड-गुजरात के उम्मीदवारों के नाम

ANI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 46 उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। मध्य प्रदेश में ज्यादातर मौजूदा सांसदों को टिकट दिया गया है। इसके अलावा पार्टी ने उमा भारती को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया है। पार्टी महासचिव जेपी नड्डा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा ने अभी तक 258 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है और जल्द ही अगली सूची भी जारी कर दी जाएगी।

मध्य प्रदेश से उम्मीदवार

मुरैना- नरेंद्र सिंह तोमर, रीवा से जनार्दन मिश्रा, जबलपुर से राकेश सिंह, टीकमगढ़ से वीरेंद्र कुमार खटीक, दामोह से प्रह्लाद पटेल, सतना से गणेश सिंह, सिधी रीती पाठक, शहडोल हिमाद्रि सिंह, मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, होशंगाबाद राव उदय प्रताप सिंह, भींड से संध्या राय, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, मंदसौर से सुधीर गुप्ता, खांडवा से नंदकुमार सिंह चौहान, बेतुल से दुर्गादास उईके को टिकट दिया गया है। 

Advertisement

झारखंड के उम्मीदवार

राजमहल से हेमालाल मुर्मू, दुम्का से सुनील सोरेने, गोड्डा से निषिकांत दुबे, धनबाद से पशुपति नाथ सिंह, जमशेदपुर से विद्युत वरूण महतो, सिंहभूम से लक्ष्मण गिलूवा, कुंती से अर्जुन मुंडा, लोहारदगा से सुंदर शाह भागवत, पलामू से विष्णु गया राम, हजारीबाग से जयंत सिन्हा।

गुजरात से उम्मीदवार

कच्छ से विनोद चावड़ा, साबरकाटा दीपसिंह राठौड़, अहमदाबाद पश्चिम से किरीट सोलंकी, सुरेंद्रनगर से महेंद्र मुंजपारा, राजकोट से मोहन कुंदरिया, जामनगर से पूनमबेन मैडम, अमरेली - नारनभाई कछाड़िया, भावनगरसे भरतबेन शियाल, खेड़ा से देवसिंह चौहान, दाहोद - जशवंतसिंह भाभोर, वडोदरा - रंजनबेन भट्ट, भरुच - मनसुखभाई वसावा, बारडोली - प्रभुभाई वसावा, नवसारी - सीआर पाटिल, वलसाड - केसी पटेल

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Lok sabha election 2019, bjp, 5th list, mp, gujarat, jharkhand
OUTLOOK 23 March, 2019
Advertisement