Advertisement
30 April 2024

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने राज बब्बर को गुड़गांव से और आनंद शर्मा को कांगड़ा से मैदान में उतारा; जाने अनुराग ठाकुर से किसका होगा मुकाबला

file photo

कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनावों के लिए एक और लिस्ट जारी की है। नई लिस्ट के मुताबिक, अभिनेता से नेता बने राज बब्बर को हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से मैदान में उतारा।

हिमाचल प्रदेश के ऊना से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को कांग्रेस ने राज्य की हमीरपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है और वह भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ आम चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने महाराष्ट्र के मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से भूषण पाटिल को भी मैदान में उतारा।

यह पहला लोकसभा चुनाव है जिसमें शर्मा चुनाव लड़ेंगे। वह अप्रैल 1984 में पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए और चार बार संसद के उच्च सदन के सदस्य रहे। वह मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्री रहे हैं और 2022 में सेवानिवृत्त होने तक राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता भी रहे हैं। वहीं, राज बब्बर पिछले दो लोकसभा चुनाव यूपी की फतेहपुर सीकरी सीट से लड़े थे और दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

गुरुग्राम लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को और हिमाचल की कांगड़ा और हमीरपुर सीट पर सातवें चरण मे 1 जून को वोटिंग होगी जबकि महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट पर पांचवें चरण में 20 मई मतदान होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 30 April, 2024
Advertisement