Advertisement
30 March 2019

कांग्रेस ने जारी की तीन उम्मीदवारों की लिस्ट, सुखराम के पौत्र को मंडी सीट से टिकट

FILE PHOTO

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने तीन और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पौत्र आश्रय शर्मा को हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है।।

93 वर्षीय सुखराम और आश्रय शर्मा पिछले दिनों भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। सुखराम ने इसे अपनी घर वापसी बताया था।

पूर्व राज्य मंत्री कर्नल धनी राम शिमला सीट से मैदान में

Advertisement

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुखराम के पौत्र आश्रय शर्मा को मंडी जबकि पूर्व सांसद और पूर्व राज्य मंत्री कर्नल धनी राम शान्डिल को शिमला (सुरक्षित) सीट से टिकट दिया है। वहीं, गुजरात की बारदोली सीट से  डॉक्टर तुषार चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

मंडी सीट पर आश्रय शर्मा का मुकाबला भाजपा के मौजूदा  सांसद रामस्वरूप शर्मा से होगा। शिमला सीट पर शान्डिल के सामने भाजपा के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक सुरेश कश्यप होंगे।

अब तक घोषित किए 313 उम्मीदवार

पार्टी ने इससे पहले गुरूवार को  राजस्थान के 19 , गुजरात और उत्तर प्रदेश के  6-6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के झांसी से शिवशरण कुशवाहा, फूलपुर से पंकज निरंजन को प्रत्याशी बनाया था। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 543 सीटों में से 313 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को होगी को सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग 19 मई को होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया  27 मई को समाप्त होगी  जबकि चुनाव नतीजे सभी 543 सीटों पर एकसाथ 23 मई को घोषित होंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: LS, polls, Congress, releases, list, 3 candidates, Sukh Ram, grandson, Mandi
OUTLOOK 30 March, 2019
Advertisement