Advertisement
25 November 2022

मध्यप्रदेश: भाजपा का आरोप- राहुल गांधी की यात्रा में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, कांग्रेस बोली फर्जी है वीडियो

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तीसरे दिन सियासी बवाल चरम पर है। पहले तो कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक भाजपा में शामिल हो गए। इसके कुछ ही देर बाद भाजपा ने आरोप लगाया कि खरगोन में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल की मौजूदगी में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। साथ ही, दावा किया है कि यह वीडियो कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसे बाद में हटा लिया गया। कांग्रेस ने भाजपा के आरोप लगाए वीडियो को झूठा करार दिया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मुद्दे पर हमलावर रुख अपनाया है। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है? पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, कांग्रेस ने पलटवार कर कहा कि यह राहुल गांधी का डर है, जो भाजपा में दिख रहा है। कूटरचित वीडियो के माध्यम से झूठ फैलाने का षड्यंत्र किया जा रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है?

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 25, 2022

Advertisement

बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि भारत जोड़ो यात्रा में खुलेआम नारा लगा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’। इसे कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट किया गया। बाद में हटाया गया, लेकिन सच्चाई तो सामने आ गई कि कांग्रेस के दिल में क्या है।

भारत जोड़ो यात्रा में खुलेआम नारा लगा "पाकिस्तान जिंदाबाद"
इसे कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट किया गया , बाद में हटाया गया, लेकिन सच्चाई तो सामने आ गई कि कांग्रेस के दिल में क्या है pic.twitter.com/c6gm1S7cUj
— लोकेन्द्र पाराशर Lokendra parashar (@LokendraParasar) November 25, 2022

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इस वीडियो को शेयर किया। उन्होंने लिखा कि बेहद शर्मनाक! खरगोन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सरेआम 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे से कांग्रेस की देश तोड़ने की मानसिकता फिर से उजागर हुई है। यह बार-बार साबित हो रहा है कि यह भारत तोड़ो यात्रा है। इस निंदनीय कृत्य के लिए राहुल गांधी को देश से माफी मांगना चाहिए।

बेहद शर्मनाक!

खरगोन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सरेआम “पाकिस्तान जिन्दाबाद” के नारे से कांग्रेस की देश तोड़ने की मानसिकता फिर से उजागर हुई है।

यह बार बार साबित हो रहा है कि यह भारत तोड़ो यात्रा है। इस निंदनीय कृत्य के लिए राहुल गांधी को देश से माफ़ी मांगना चाहिए। pic.twitter.com/CXq1a09xVF
— VD Sharma (@vdsharmabjp) November 25, 2022

इस पर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने पलटवार किया। उन्होंने लिखा कि भारत तोड़ो की जनक कुत्सित भाजपाई विचारधारा राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से घबराई! कूटरचित वीडियो का इस्तेमाल कर इसे बदनाम करने का कुप्रयास किया! बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे हीन हथकंडे हमारे अडिग उद्देश्यों को हिला नहीं पाएंगे।

भारत तोड़ो की जनक कुत्सित भाजपाई विचारधारा राहुल गांधी जी की BJY यात्रा से घबराई!कूटरचित वीडियो का इस्तेमाल कर इसे बदनाम करने का कुप्रयास किया! BJP मीडिया प्रभारी @LokendraParasar के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
ऐसे हीन हथकंडे हमारे अडिग उद्देश्यों को हिला नहीं पाएंगे। pic.twitter.com/W7dYiA9Apm
— KK Mishra (@KKMishraINC) November 25, 2022

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Madhya Pradesh, BJP, 'Pakistan Zindabad', slogans, Rahul Gandhi, Congress, Bharat Jodo Yatra, video is fake
OUTLOOK 25 November, 2022
Advertisement