Advertisement
06 December 2020

मध्य प्रदेश: मंत्रिमंडल विस्तार अटका, पहले बीजेपी में होगा फेरबदल

FILE PHOTO

मध्य प्रदेश में मंत्री बनने के लिए कतार में लगे हुए विधायकों का इंतजार और लंबा हो गया है। अब भारतीय जनता पार्टी पहले संगठन में नियुक्तियां करेगी उसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा। पार्टी के इस फैसले से स्पष्ट है कि  विस्तार पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है।

राज्य भाजपा संगठन मंत्री सुहास भगत ने सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ मीटिंग के बाद फैसला लिया है कि पहले भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और फिर शिवराज सिंह सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा। पार्टी का यह फैसला राजनीति के स्थापित फार्मूले के खिलाफ जाता है, जहां पहले मंत्रिमंडल विस्तार होता है और नाराज दावेदारों को संतुष्ट करने के लिए निगम, मंडल एवं संगठन में पद दिए जाते हैं। भाजपा  संगठन ने ऐसा न करने का फैसला  लिया है।

भाजपा  के कई विधायक  स्वयं को मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर दावेदारी जता चुका है। कई लोग अलग-अलग स्तरों से मंत्री बनने के लिए मुख्यमंत्री पर दबाव भी डलवा रहे है। दूसरी ओर ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी अपने समर्थकों को मंत्री और निगम मंडलों में नियुक्तियां दिलवाने के लिए दबाव डाला जा रहा है। ऐसी स्थिति में यह स्पष्ट है कि विस्तार को लेकर पार्टी में कोई आपसी सहमति नहीं बन पा रहीहै, इसलिए यह विस्तार टाला जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 06 December, 2020
Advertisement