Advertisement
25 October 2020

मध्यप्रदेश में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, विधायक राहुल सिंह इस्तीफा देकर बीजेपी में हुए शामिल

मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक पद से त्यागपत्र देने वाले राहुल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की कर ली है।

इस बीच विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने आज एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि श्री राहुल सिंह ने दो दिन पहले त्यागपत्र उन्हें सौंपा था। श्री शर्मा के अनुसार उन्होंने विधायक से अनुरोध किया था कि वे इस निर्णय पर फिर से विचार करें और अपने परिजनों तथा शुभचिंतकों से भी चर्चा करें।

श्री शर्मा ने कहा कि इसके बाद श्री राहुल सिंह फिर से मिले और त्यागपत्र देने की बात दोहरायी। श्री शर्मा ने कहा कि उन्होंने विधायक का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है।

Advertisement

राज्य में इन दिनों 28 विधानसभा उपचुनावों के लिए प्रचार अभियान पूरे जाेर पर पहुंच गया है और मतदान तीन नवंबर और मतगणना 10 नवंबर को होगी। कुल 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में 201 विधायक हैं, जिनमें भाजपा के 107 विधायक शामिल हैं। श्री राहुल सिंह के त्यागपत्र के बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या 88 से घटकर 87 हो गयी है। शेष में दो विधायक बसपा के, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मध्यप्रदेश, कांग्रेस विधायक, राहुल सिंह, बीजेपी, Madhya Pradesh, Congress MLA, Rahul Singh, BJP
OUTLOOK 25 October, 2020
Advertisement