Advertisement
05 January 2020

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार: एनसीपी को मिला गृह और वित्त; कांग्रेस को राजस्व और शिवसेना को शहरी विकास

महाराष्ट्र में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। लंबी चर्चा के बाद बाद यह निर्णय हो पाया है कि किसको कौन सा मंत्रालय दिया जाए। उद्धव ठाकरे सरकार के पहले विस्तार में 30 दिसंबर को 36 मंत्रियों ने शपथ ली थी। विभागों के बंटवारे पर महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के तीनों दलों के बीच शनिवार रात तक लंबी चर्चा हुई। इसके बाद सरकार की ओर से मंत्रियों और उनके विभागों की सूची राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेजी गई थी, जिसे राज्यपाल ने रविवार सुबह मंजूरी दे दी। बता दें कि डिप्टी सीएम अजित पवार को वित्त मंत्रालय सौंपा गया है। इसके अलावा एनसीपी के अनिल देशमुख को गृह मंत्री बनाया गया है। साथ ही शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को शहरी विकास मंत्रालय मिला है। जबकि कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट को राजस्व विभाग सौंपा गया है। इसके अलावा अशोक चव्हाण को पीडब्ल्यूडी मंत्री बनाया गया है।

एनसीपी नेताओं के हिस्से में क्या आया?

अनिल देशमुख - गृह विभाग

Advertisement

अजित पवार - वित्त व नियोजन

जयंत पाटिल - जल संसाधन (सिंचाई)

छगन भुजबल - फूड और सिविल सप्लाई

दिलिप वाल्से पाटिल- एक्साइज एंड लेबर

जितेंद्र अवहाद - आवास

राजेश तोपे - स्वास्थ्य

राजेंद्र शिंगने - खाद्य एवं औषधि प्रशासन

धनंजय मुंडे - सामाजिक न्याय

कांग्रेस के नेताओं के हिस्से में क्या आया?

नितिन राउत - ऊर्जा

बालासाहेब थोराट - राजस्व

वर्षा गायकवाड़ - स्कूली शिक्षा

यशोमति ठाकुर - महिला और बाल कल्याण

केसी पाडवी - आदिवासी विकास

सुनील केदार - डेयरी विकास व पशुसंवर्धन

विजय वड्डेटीवार - ओबीसी कल्याण

असलम शेख - कपड़ा, बंदरगाह

अमित देशमुख - स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति

शिवसेना के हिस्से में क्या आया?

आदित्य ठाकरे - पर्यावरण, पर्यटन

एकनाथ शिंदे - नगरविकास (MSRDC)

सुभाष देसाई - उद्योग

संजय राठोड़ - वन

दादा भुसे - कृषि

अनिल परब - परिवहन,संसदीय कार्य

संदीपान भुमरे - रोजगार हमी (EGS)

शंकरराव गडाख - जल संरक्षण

उदय सामंत - उच्च व तकनीकी शिक्षा

गुलाब राव पाटिल - जलापूर्ति

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Maharashtra Cabinet Expansion, NCP, Home & Finance, Congress, Revenue, shiv Sena, Urban Development
OUTLOOK 05 January, 2020
Advertisement