Advertisement
03 June 2016

महाराष्ट्र राज्यसभा : गोयल, चिदंबरम निर्विरोध

विधान भवन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर तक नामांकन वापस लिया जा सकता था। छह सीटों के लिए छह ही प्रत्याशी थे। किसी ने नाम वापस नहीं लिया इसलिए सभी को ऊपरी सदन के लिए चुन लिया गया।

अन्य निर्वाचित प्रत्याशियों में पूर्व केंद्रीय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से मंत्री प्रफुल्ल पटेल, भाजपा के विनय सहस्रबुद्दे और विकास महात्मे, शिवसेना के संजय राउत हैं। इन्होंने द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

TAGS: maharashtra rajya sabha, p chidambaram, piyush goyal, prafull patel, vinay sahtrabuddhe, sanjay raut, महाराष्ट्र राज्यसभा, पी चिदंबरम, पीयूष गोयल, प्रफुल्ल पटेल, विनय सहस्त्रबुद्धे, संजय राउत
OUTLOOK 03 June, 2016
Advertisement