Advertisement
21 July 2015

जनआक्रोश रैली के जरिए सरकार पर निशाना

जनआक्रोश रैली के जरिए सरकार पर निशाना | पीटीआई

 महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा किया। अच्छे दिन के सपने दिखाएं और महंगाई कम करने की बात कही लेकिन न अच्छा दिन आया और न ही महंगाई कम हुई। यहां तक कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं भी बढ़ी हैं।

ओझा ने कहा कि जब दिल्ली में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं तो देश के दूसरे हिस्से की बात करना ही बेमानी है। उन्होने कहा कि महंगाई के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होने कहा कि आज सरकार में भ्रष्ट लोग बैठे हैं, उन्हें बचाया जा रहा है। ओझा  ने कहा कि  व्यापमं घोटाला, महाराष्ट्र में चिक्की घोटाला, छत्तीसगढ़ में 36 हजार करोड़ का पीडीएस घोटाला और मोदीगेट कांड हुए और प्रधानमंत्राी इन सभी मुद्दों पर चुप हैं।

TAGS: कांग्रेस, जनआक्रोश रैली, सरकार, नरेंद्र मोदी, महंगाई, Mahila Congress, protests, BJP, government, narendra modi
OUTLOOK 21 July, 2015
Advertisement