Advertisement
12 April 2018

महिला कांग्रेस खोलेगी मोदी के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जुमले की पोल

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और सांसद सुष्मिता देव ने कहा है कि उनका संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जुमले की पोल खोलेगा। इसके तहत पूरे देश में 17 अप्रैल को प्रदर्शन किया जाएगा।  उन्होंने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और भाजपा सरकार की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को लखनऊ में जुलूस का नेतृत्व भी किया।

उन्होंने कहा कि मोदी ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कहा था कि ‘बहुत हुआ महिलाओं पे अत्याचार, अबकी बार मोदी सरकार’। लेकिन सरकार में आने के बाद ठीक इसके उल्टा हो रहा है। पूरे देश में कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।


Advertisement

सुष्मिता देव ने कहा कि उन्नाव बलात्कार मामले ने यह साफ कर दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। योगी राज में पहले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में महिलाओं की पिटाई की गई और अब वे उन्नाव बलात्कार कांड के आरोपी विधायक को बचा रहे हैं।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कठुआ बलात्कार और हत्या के मामले ने देश को चौंका दिया हैं। इस घटना से महिलाओं की रक्षा के लिए सरकार के झूठे वादों का पता चलता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार के अप्रभावी उपाय और न्याय देने पर सवाल उठता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mahila, congress, expose, Beti bachao, beti padhao, jumla, Modi
OUTLOOK 12 April, 2018
Advertisement