Advertisement
25 April 2018

भाजपा विधायक ने ममता बनर्जी पर दिया विवादित बयान, सूर्पणखा से की तुलना

ANI

भाजपा नेताओं के विवादित बयानों का सिलसिला धमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उत्‍तर प्रदेश की बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। अब सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना सूर्पणखा से कर दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भाजपा विधायक का कहना है कि ममता बनर्जी सूर्पणखा की भूमिका में हैं, ध्यान रखिएगा की सूर्पणखा का अंत करने वाला लक्ष्मण पैदा हो गया है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी सूर्पणखा की नाक काटेगी। कांग्रेस रावण की भूमिका निभा रही है।

सुरेंद्र सिंह ने अपने भाषण में कहा कि बंगाल की सड़कों पर लोगों को मारा जा रहा है और वह मुख्यमंत्री होकर भी कुछ नहीं कर रही हैं। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बंगाल में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं, अगर ऐसा ही चलता रहा तो वहां भी जम्मू-कश्मीर जैसे हालात हो जाएंगे।

Advertisement

सिंह का यह विवादास्पद बयान कोई नया नहीं है। हाल ही में, बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के बचाव में भी वे सामने आए थे। उन्नाव में एक लड़की से बलात्कार करने के आरोपी विधायक के पक्ष में  सिंह ने कहा था कि कोई भी तीन बच्चों की मां से बलात्कार नहीं कर सकता।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mamata Banerjee, role of Surpanakha, BJP MLA, Surendra Singh
OUTLOOK 25 April, 2018
Advertisement