Advertisement
27 December 2024

कल सुबह कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा, इतने बजे होगा अंतिम संस्कार

पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 9.30 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से श्मशान घाट के लिए शुरू होगी।

वेणुगोपाल ने बताया कि सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को जनता के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग पर रखा जाएगा।

वेणुगोपाल ने कहा, "कल 28 दिसंबर को सुबह 8 बजे उनका पार्थिव शरीर एआईसीसी मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सुबह 8.30 से 9.30 बजे के बीच श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलेगा।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "डॉ. सिंह की अंतिम यात्रा कल सुबह 9.30 बजे एआईसीसी मुख्यालय से श्मशान घाट के लिए शुरू होगी।

भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता और राजनीति की कठिन दुनिया में आम सहमति बनाने वाले मनमोहन सिंह का गुरुवार रात यहां निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

सिंह की मृत्यु की घोषणा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली द्वारा की गई, जहां उन्हें गुरुवार रात करीब 8.30 बजे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।

TAGS: Manmohan Singh, Demise, former pm, last rites
OUTLOOK 27 December, 2024
Advertisement