Advertisement
08 April 2016

यूपीः मौर्य को यूपी भाजपा की कमान

गूगल

बीजेपी ने इसके अलावा चार राज्यों में और बीजेपी की कमान संभालने वाले चेहरों का ऐलान किया है। लेकिन बात करें यूपी की तो यह फैसला कुछ चौंकाने वाला रहा है क्योंकि केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का पार्टी की तरफ से पहले कोई अंदेशा नहीं था। आशंका जताई जा रही थी कि यूपी की कमान रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को सौंपी जाएगी लेकिन उनकी जगह केशव प्रसाद मौर्य को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

 

TAGS: उत्तर प्रदेश, प्रदेश अध्यक्ष , भाजपा, केशव प्रसाद मौर्य, मनोज सिन्हा
OUTLOOK 08 April, 2016
Advertisement