Advertisement
22 September 2018

बोले राहुल- सेना के खिलाफ मोदी और अंबानी ने की 1 लाख 30 हजार करोड़ की सर्जिकल स्ट्राइक

File Photo

राफेल डील को लेकर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद के खुलासे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी और अनिल अंबानी पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री और अनिल अंबानी ने मिलकर 1 लाख 30 हजार करोड़ की भारतीय सेना पर सर्जिकल स्ट्राइक की है।‘

उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदीजी आपने हमारे शहीद सैनिकों के खून का अपमान किया, आपने भारत की आत्मा से विश्वासघात किया।'  इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने राफेल सौदे को बंद कमरे में बदल दिया। फ्रांस्वा ओलांद के कारण हमें पता चल रहा है कि मोदी ने निजी तौर पर अरबों डॉलर का एक सौदा एक बैंकरप्ट को दे दिया।

ये कहा था ओलांद ने 

Advertisement

राफेल डील को लेकर शुक्रवार को ओलांद ने कहा है कि इस सौदे के ऑफसेट साझेदार के रूप में एक प्राइवेट कंपनी का प्रस्ताव मोदी सरकार ने किया था और इसमें फ्रांस के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं था। ओलांद के हवाले से कहा गया है कि अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस के साथ करार करने में फ्रांस सरकार की कोई भूमिका नहीं थी। राफेल डील के लिए भारत सरकार ने वहां की एक प्राइवेट कंपनी का नाम प्रस्तावित किया था। लिहाजा दसॉ एविएशन कंपनी के पास कोई और विकल्प नहीं था। वहीं, फ्रांस सरकार ने कहा कि इस डील में भारतीय कंपनी के चयन पर उनकी कोई भूमिका नहीं थी।

फ्रांसीसी कंपनी ने कहा

वहीं, राफेल डील में शामिल फ्रांसीसी कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि डील के लिए भारतीय कंपनी को उन्होंने ही सिलेक्ट किया था। दसॉ एविएशन ने कहा कि राफेल सौदा भारत और फ्रांस सरकार के बीच एक अनुबंध था, लेकिन यह एक अलग तरह का अनुबंध था। इसमें दसॉ एविएशन को खरीद मूल्य के 50 फीसदी निवेश भारत में बनाने के लिए प्रतिबद्ध था.। इसमें मेक इन इंडिया की नीति के अनुसार दसॉ एविएशन ने भारतीय कंपनी रिलायंस समूह के साथ साझेदारी करने का फैसला किया। यह दसॉ एविएशन की पसंद थी।. इस साझेदारी ने फरवरी 2017 में दसॉ रिलायंस एयरोस्पेस लिमिटेड (डीआरएएल) संयुक्त उद्यम के निर्माण की शुरुआत की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Modi, Ambani, jointly, carried out, surgical, strike, defence, forces, Rahul, Rafale
OUTLOOK 22 September, 2018
Advertisement