Advertisement
30 June 2016

यूपी चुनाव के मद्देनजर भूपेंद्र यादव को बनाया जाएगा केंद्रीय मंत्री

गूगल

गौरतलब है कि भूपेंद्र यादव को बिहार का प्रभारी बनाया गया था। लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा को कोई बड़ा फायदा नहीं हुआ। फिर भी पिछड़ी जाति खासकर यादव होने के नाते यादव को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने के पीछे भाजपा नेताओं का तर्क है कि इससे उत्तर प्रदेश के मतदाताओं के बीच अच्छा संदेश जाएगा। भूपेंद्र यादव पहली बार राज्यसभा के सदस्य बने और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबियों में उनकी गिनती होने लगी। यादव को जल्द ही भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण जिम्‍मेवारी मिल गई और वे महासचिव बना दिए गए। पहले झारखंड और बाद में बिहार के प्रभारी रहे यादव पेशे से वकील हैं। 

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं और प्रदेश में यादव मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि भूपेंद्र यादव को मंत्रिमंडल में जगह देकर उत्तर प्रदेश में सक्रिय किया जा सकता है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: उत्तर प्रदेश, विधानसभा चुनाव, केंद्रीय मंत्रिमंडल, भूपेंद्र यादव, भाजपा, अमित शाह
OUTLOOK 30 June, 2016
Advertisement