Advertisement
07 August 2020

अर्थव्यवस्था-नौकरियों के मोर्चे पर और बुरी खबरें आएंगी: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के हालिया आंकड़ों की ओर इशारा करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर ग्राफ शेयर करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था और नौकरियों के मोर्चे पर और बुरी खबरें आने की उम्मीद है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ''आरबीआई ने असल में 'देश का मूड' क्या है इसका खुलासा किया है। इस वक्त लोगों का विश्वास सबसे कम है। भय और असुरक्षा का स्तर सबसे ज्यादा है। अर्थव्यवस्था और नौकरियों के मोर्चे पर और बुरी खबरें आने की उम्मीद है।''

राहुल गांधी ने आंकड़ों के जिस ग्राफ को शेयर किया है उसके टाइटल में 'पीपल्स कॉन्फिडेंस लेवल' लिखा है और आंकड़ों का आधार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) बताया गया है।

Advertisement

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी चीन, अर्थव्यवस्था और कोरोना वायरस के मोर्चे पर लगातार मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अर्थव्यवस्था, रोजगार, राहुल गांधी, कांग्रेस, भाजपा, economy, jobs, Rahul Gandhi, Congress, BJP
OUTLOOK 07 August, 2020
Advertisement