Advertisement
17 August 2022

भाजपा में बड़ा बदलाव, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को संसदीय बोर्ड से हटाया गया, येदियुरप्पा समेत इन नेताओं को मिली एंट्री

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से नए संसदीय बोर्ड का ऐलान किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि बोर्ड में वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान और नितिन गडकरी को जगह नहीं मिली है। वहीं, बीएस येदियुरप्पा व बीएल संतोष को संसदीय बोर्ड में एंट्री मिली है।

 

यहां देखें पूरी लिस्ट- 

Advertisement

 

संसदीय बोर्ड में जेपी नड्डा अध्यक्ष (अध्यक्ष), नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदयुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया एवं बीएल संतोष (सचिव) शामिल हैं।

इसके अलावा भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति का भी ऐलान किया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को इसमें शामिल किया गया है। केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष भी जेपी नड्डा होंगे। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति में कुल 15 सदस्य हैं। इनमें जेपी नड्डा, नरेन्द्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदयुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, बीएल संतोष और वनथी श्रीनिवास।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: MP Chief Minister Shivraj Singh Chouhan, Union Minister Nitin Gadkari, BJP's Parliamentary Board.
OUTLOOK 17 August, 2022
Advertisement