Advertisement
13 April 2018

राहुल गांधी बोले, ‘महिलाओँ और बच्चों के अपराध पर पीएम की चुप्पी मंजूर नहीं’

File Photo

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मोदी सरकार पर लगातार हमला जारी है। गुरुवार को इंडिया गेट पर मिडनाइट में कैंडल मार्च निकाले जाने के बाद राहुल ने कहा, ‘महिलाओं और बच्चों के अपराध पर पीएम की चुप्पी मंजूर नहीं है।‘

राहुल ने पीएम से सवाल किया, ‘बच्चों और महिलाओं पर हो रही हिंसा की घटनाओं पर आप क्या सोचते हैं? बलात्कारियों और हत्यारों को राज्य की सरकारें क्यों बचा रही हैं? देश इंतजार कर रहा है, बोलिये।'

इससे पहले राहुल गांधी ने गुरुवार की रात इंडिया गेट पर मिडनाइट में महिलाओं पर हो अत्याचार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला था। उनके आह्वान पर खासी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे। इसमें दिगविजय सिंह, प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं बाहर निकलने से डरती हैं। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी को ‘बेटी बचाओ’ का काम शुरू कर देना चाहिए। राहुल ने कहा कि हम महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध, बलात्कार, हिंसा और हत्या की हत्या की घटनाओं के खिलाफ यहां मौजूद हैं। सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए, यह राष्ट्रीय मुद्दा है, राजनीतिक नहीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: PM, Rahul Gandhi, silence, unacceptable, women, voilence
OUTLOOK 13 April, 2018
Advertisement