Advertisement
23 February 2017

मुंबई में शिवसेना-भाजपा में कांटे की टक्‍कर, अन्‍य नगरपालिकाओं में भाजपा भारी

google

बीएमसी में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। इन नतीजों में कांग्रेस, एनसीपी और एमएनएस के लिए बुरी खबर है। 227 सदस्यीय बीएमसी चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था।

मुंबई के अलावा नौ अन्य महानगरपालिकाओं में भी चुनाव हुए थे। वहां भाजपा शिवसेना से काफी आगे है। सात महानगरपालिकाओं में भाजपा का डंका बजता दिख रहा है। दो में शिवसेना आगे है।

महाराष्ट्र निकाय चुनावों के नतीजे आने के बाद इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया है। हार के बाद मुंबई कांग्रेस प्रेसीडेंट संजय निरुपम ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है।

Advertisement

वहीं अपने क्षेत्र बीड जिले से पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री और भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उनका इस्‍तीफा नामंजूर कर दिया। पंकज मुंडे महाराष्ट्र सरकार में ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री हैं। भाषा

TAGS: महाराष्‍ट्र, भाजपा, कांग्रेस, निकाय चुनाव, हार, शिवेसना, shivsena, bjp, congress, local election, defeats
OUTLOOK 23 February, 2017
Advertisement