Advertisement
14 September 2015

बिहार में राजग का विवाद खत्म, मान गए मांझी

गूगल

 भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सीटों के बंटवारे की घोषणा करते हुए कहा कि राजग में कोई मनमुटाव नहीं है। सभी लोगों की सहमति से सीटों का बंटवारा हुआ है। इससे पहले जीतनराम मांझी कम सीटें दिए जाने से नाराज बताए जा रहे थे। दो दिनों तक चले मैराथन मीटिंग के बाद सीटों के बंटवारे का फैसला हो पाया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसको लेकर फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पद का फैसला चुनाव के बाद होगा। सोमवार सुबह जीतनराम मांझी ने अमित शाह से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद लौटते हुए मांझी की कार की मामूली रूप से दुर्घटना का शिकार हो गई।

TAGS: बिहार, विधानसभा चुनाव, राजग, भाजपा, लोजपा, रामविलास पासवान, जीतनराम मांझी, bihar, election, nda, bjp, ljp
OUTLOOK 14 September, 2015
Advertisement