Advertisement
07 January 2021

इस नेता ने किया बड़ा दावा, "कभी भी गिर सकती एनडीए सरकार, नीतीश के कई विधायक महागठबंधन के संपर्क में"

File Photo

अरूणाचल प्रदेश मुद्दे और बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक के बाद से बिहार की राजनीति में हर दिन सियासी चलह-पहल बढ़ी हुई है। विपक्ष भी ताक में है कि जल्द-से-जल्द एनडीए में कुछ बड़ा हो और महागठबंधन को सरकार बनाने का मौका मिल जाए। हर रोज विपक्ष के नेताओं का बयान एनडीए के खिलाफ आ रहे हैं। 

अब कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद कीर्ति आजाद ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कभी भी एनडीए की सरकार गिर सकती है। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता श्याम रजक ने नीतीश के 17 विधायकों का संपर्क होने का दावा किया था।

कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने कहा है कि बिहार में कभी भी एनडीए की सरकार गिर सकती है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि जेडीयू  के विधायक बड़ी संख्या में टूट कर महागठबंधन के साथ आने को हैं और सभी लगातार संपर्क में भी बने हुए हैं। कीर्ति आजाद ने कहा कि बस समय का इंतजार है और वो समय भी बहुत जल्द आने वाला है, जब बिहार में एनडीए की सरकार जायेगी और महागठबंधन की सरकार बनेगी।

Advertisement

आजाद ने दावा किया है कि वर्तमान में जेडीयू के सभी विधायक बीजेपी से प्रताड़ित हो रहे हैं। बीते दिनों कांग्रेस में भी फूंट की खबरें आई थी। जिसे कीर्ति आजाद ने खारीज किया है। बिहार कांग्रेस में 11 विधायक की टूटने की खबर पर विराम लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई टूट नहीं है। उन्‍होंने कहा कि जेडीयू में सबकुछ ठीक ठाक नहीं है, तभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बोलना पड़ा कि हमारे यहा सब ठीक है। सब विधायक उनके साथ हैं, इसका मतलब कुछ तो गड़बड़ है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: NDA, MLA, Nitish Kumar, Congress Leader Kirti Azad, एनडीए, नीतीश के कई विधायक महागठबंधन के संपर्क में, कांग्रेस, कीर्ति आजाद
OUTLOOK 07 January, 2021
Advertisement