Advertisement
06 June 2016

नेहरू ने पुराने मूल्‍य छोड़ेे, दीनदयाल ने इन्‍हें संभाल भाजपा को दिया आधार

नेहरू ने पुराने मूल्‍य छोड़ेे, दीनदयाल ने इन्‍हें संभाल भाजपा को दिया आधार | google

भाजपा अध्यक्ष शाह पुणे में उपाध्याय की जीवनी राष्‍ट्रद्रष्‍टा के विमोचन के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान विभिन्न विचारधारा वाले लोगों ने स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी लेकिन स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पूरा श्रेय कांग्रेस के खाते में गया। शाह ने कहा, कांग्रेस ने नेहरू को देश का प्रधानमंत्री बनाया जो देश निर्माण में विदेशी विचारों को लाने और पुराने मूूल्याें एवं परंपराओं को छोड़ने में विश्वास करते थे।

उन्होंने कहा कि उपाध्याय एवं अन्य सदस्यों ने उन्हीं भारतीय मूल्यों एवं परंपराओं के आधार पर देश निर्माण की रूपरेखा पर अथक परिश्रम किया, जिसे नेहरू छोड़ने का प्रयास कर रहे थे। बाद में पुरानी पंरपराओं को आधार बनाकर भारतीय जन संघ की स्थापना की गई, जिससे भारतीय जनता पार्टी निकली।

 

TAGS: नेहरू, अमित शाह, पुणे, दीनदयाल उपाध्‍याय, भाजपा, कांग्रेस, देश निर्माण, country formation, amit shah, nehru, deen dayal upadhayay, old culture
OUTLOOK 06 June, 2016
Advertisement