Advertisement
22 September 2022

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, एक व्यक्ति, एक पद को लेकर भी कही ये बात

ट्विटर/एएनआई

केरल में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान प्रेस कांफ्रेस में राहुल गांधी ने कहा कि मेरी सलाह है कि जो कोई भी कांग्रेस का अध्यक्ष बने उसे यह याद रखना चाहिए कि वह एक विचारधारा, एक विश्वास प्रणाली और भारत की दृष्टि का प्रतिनिधित्व करेगा। यह एक ऐसा स्थान जो भारत के एक विशेष दृष्टिकोण को परिभाषित करती है। कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है बल्कि यह एक वैचारिक पद है।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है, यह एक वैचारिक पद और एक विश्वास प्रणाली है। राहुल गांधी ने पीएफआई के खिलाफ छापेमारी पर कहा कि हर तरह की सांप्रदायिकता का मुकाबला किया जाना चाहिए, चाहे वह कहीं से भी हो, उसे ले कर ‘कतई बर्दाश्त न करने’ (जीरो टॉलरेंस) की नीति होनी चाहिए।

वहीं, राहुल गांधी ने चिंतन शिविर में लिए गए ‘एक व्यक्ति, एक पद’ संबंधी फैसले पर कहा कि हमने उदयपुर में जो फैसला किया था, हम उम्मीद करते हैं कि वह प्रतिबद्धता बनाए रखी जाएगी।

Advertisement

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 15 दिन पुरे हो चुके है, ये यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में केरल से शुरू हुई थी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। राहुल गांधी ने इस यात्रा को कहा कि हमारी ये यात्रा केरल में सफल रही है।

इस यात्रा की पीछे कई मकसद है, जैसे कि भारत में मंहगाई, भारत नफरत को पसंद नही करता और बीजेपी और आरएसएस लगातार नफरत फैलाने का काम कर रहा है। राहुल ने कहा कि, केरल की तरह भारत जोड़ो यात्रा बाकी राज्यों में भी सफल रहेगी। यूपी में यात्रा को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि इसे लेकर चिंता मत कीजिए हमें ये पता है कि क्या करने की जरुरत है।

केरल में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की सफलता कुछ विचारों पर आधारित है। पहला विचार यह है कि एक भारत अखंड खड़ा है, अपने आप से युद्ध में नहीं है,अपनों से नाराज नहीं है, नफरत से भरा नहीं है। यह यात्रा कुछ ऐसी है जिसकी अधिकांश भारतीय लोग सराहना करते हैं और पसंद करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि दो अन्य विचार भी हैं जो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। एक है बेरोजगारी का स्तर, जिसका सामना आज भारत कर रहा है। तीसरा मुद्दा कीमतों का है। ये तीन विचार हैं जो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं और प्रोत्साहित कर रहे हैं, ये विचार आपस में जुड़े हुए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: One-man, one-post, commitment, expected, Congress, Rahul Gandhi, Congress President Elections, Bharat Jodo Yatra
OUTLOOK 22 September, 2022
Advertisement