Advertisement
19 June 2018

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल बोले, अवसरवादी भाजपा-पीडीपी गठबंधन ने जम्मू-कश्मीर को आग में झोंक दिया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल बोले, अवसरवादी भाजपा-पीडीपी गठबंधन ने जम्मू-कश्मीर को आग | file photo

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि अवसरवादी भाजपा-पीडीपी गठबंधन ने जम्मू-कश्मीर को आग में झोंक दिया। इस गठबंधन के शासनकाल के दौरान कई निर्दोष नागरिकों और बहादुर सैनिकों की जाने गईं। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन की वजह से भारत को रणनीतिक रूप से नुकसान हुआ और यूपीए की वर्षों की कड़ी मेहनत बर्बाद हो गई।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद भी नुकसान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अक्षमता, अहंकार और घृणा हमेशा असफल हो जाती है।

इससे पहले कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा की सत्ता भूख ने राज्य को आतंक की आग में झोंक दिया और अब नया खेल खेलने के लिए उसने नया मुखौटा लगा लिया है। उन्होंने कहा कि चार वर्षों में 373 जवान शहीद हुए 239 नागरिक मारे गए। इससे  देश को क्या हासिल हुआ? उन्होंने कहा कि इसे कहते हैं-सब कुछ लुटा के होश में आS तो क्या किया। खुद ही लगा के आग तमाशाई बन गए। आज फिर उसने नया खेल खेलने के लिए नया मुखौटा लगा लिया।

Advertisement

गौरतलब है कि भाजपा ने मंगरवार को पीडीपी से अलग हो गई और  गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। इसके बाद राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस्तीफा दे दिया।

TAGS: Rahul Gandhi, congress, jammu-kashmir, bjp, pdp
OUTLOOK 19 June, 2018
Advertisement