Advertisement
07 April 2016

पनामा पेपरः कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना

गूगल

कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि पनामा पेपर लीक्स में लोकेश शर्मा का नाम महत्वपूर्ण है। लोकेश शर्मा खेलों की दुनिया का बड़ा नाम है। रमेश के मुताबिक लोकेश का संबंध भाजपा के बड़े नेताओं के साथ है। रमेश ने लोकेश शर्मा के बहाने वित्त मंत्री अरुण जेटली को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे अभिषेक का भी नाम इन दस्तजावेजों में शामिल है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अभिषेक सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में किसी कंपनी का जिक्र नहीं किया है ऐसे में उनका नाम कैसे आया। रमेश ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।  

TAGS: पनामा पेपर लीक्स, भाजपा, कांग्रेस, जयराम रमेश, अभिषेक सिंह, रमन सिंह
OUTLOOK 07 April, 2016
Advertisement