Advertisement
17 December 2016

पीके कांग्रेस का जनाजा निकाल देगाः विधायक

गूगल

रायबरेली सदर सीट से पीस पार्टी के विधायक अखिलेश सिंह ने लखनऊ में पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गांधी, सुभाष और नेहरू की पार्टी के नेता उनकी फोटो की जगह पीके जैसे व्यापारी की फोटो लगाकर चुनाव जीतना चाहते हैं। पीके कांग्रेस का जनाजा निकाल देगा। कभी कांग्रेस से तीन बार विधायक रहे अखिलेश सिंह ने कहा कि मैं अब राज्यसभा के लिए चुनाव लड़ूंगा। इसलिए अपनी सीट से बेटी अदिति को चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। अदिति ने बीते अगस्त में प्रियंका गांधी की पहल पर कांग्रेस ज्वाइन किया था।

अखिलेश ने कहा कि वह नोटबंदी के पक्ष में हैं लेकिन यह निर्णय उतावलेपन में लिया गया जिससे दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि आज भी देश में कांग्रेस की सत्ता होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसे लोगों को सत्ता दे दी गई, जो फैसला लेना ही नहीं जानते थे। अखिलेश ने कहा कि अतीक अहमद अपराधी कैसे हो सकते हैं? जो व्यक्ति चुनाव जीत कर विधानसभा और लोकसभा पहुंचता है उसे अपराधी कैसे कहा जा सकता है? चुनाव जीतने का मतलब क्षेत्र की जनता का उन पर विश्वास है। सपा के विवाद से सवाल पर अखिलेश सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश अच्छा चला रहे हैं। शिवपाल मेरे मित्र हैं। यह उनके घर का विवाद है, हमें इससे मतलब नहीं रखना चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: प्रशांत किशोर, कांग्रेस, विधायक, रायबरेली, अखिलेश सिंह, अदिति, प्रियंका
OUTLOOK 17 December, 2016
Advertisement