Advertisement
14 January 2017

भाजपा के मंत्री के बोल : पीएम मोदी गांधी से बड़े ब्रैंड, नोट से भी हटेंगे बापू

google

अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पिछले साल अक्टूबर महीने में कहा था कि कांग्रेस के नेताओं को अब पारंपरिक गांधी टोपी पहनने की जगह हेलमेट पहनना चाहिए।

विज ने यह टिप्पणी कांग्रेस के एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थकों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद की थी। संघर्ष में तंवर और कुछ अन्य लोग घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

हरियाणा में जाट आंदोलन के बाद अनिल विज के एक बयान से पार्टी के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई थी। अनिल विज ने धमकी भरे अंदाज में कहा था कि जाट आरक्षण हिंसा में मरे लोगों को अगर मुआवजा दिया गया तो वह इस्तीफा दे देंगे। अपने बेबाक विचारों के लिए मशहूर हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री ओ पी धनकड़ के उस ट्वीट से नाराज थे, जिसमें हिंसा में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 10 लाख रुपये का मुआवजा और उसके घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात कही गई थी।

Advertisement

पिछले साल फरवरी में ही हरियाणा के मंत्री अनिल विज के एक और बयान से हंगामा खड़ा हो गया था। उन्होंने कहा था कि जो लोग गोमांस के बिना जिंदा नहीं रह सकते, उन्हें हरियाणा नहीं आना चाहिए। विज का बयान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस बयान के बाद आया था कि राज्य में गोमांस पर रोक को लेकर कोई विवाद नहीं है। हरियाणा में साल 2015 में लागू हुए एक कानून के मुताबिक राज्य में गोमांस की बिक्री नहीं की जा सकती।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: भाजपा, अनिल विज, हरियाणा, गांधी, पीएम मोदी, pm modi, bjp, anil vij, Haryana, Gandhi, pm modi
OUTLOOK 14 January, 2017
Advertisement