Advertisement
13 June 2016

इलाहाबाद में आज मोदी देंगे भाजपा को यूपी जीतने का मंत्र

google

भााजपा की इस बैठक को यूपी में चुनाव प्रचार अभियान की आधिकारिक शुरुआत भी माना जा रहा है।  बैैठक में रविवार को शाह ने सत्‍ताधारी सपा सरकार पर हमला बोलाा। उन्‍होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था जैसा कुछ भी नहीं है। मथुरा हिंसा और कैराना में हिंदू परिवारों के पलायन पर पार्टी ने सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। शाह ने इसके साथ मोदी सरकार के दो साल के कामकाज की भी जमकर तारीफ की। 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी ने हाईकोर्ट म्यूजियम का दौरा किया। इस दौरान पीएम ने म्यूजियम में मौजूद जजों और सदस्यों से मुलाकात की। यहां पीएम ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विकास में अपनी सहभागिता देने को कहा। 

TAGS: इलाहाबाद, भाजपा, मोदी, प्रधानमंत्री, मिशन यूपी, अमित शाह, amit shah, bjp, modi, allahabad, pm modi
OUTLOOK 13 June, 2016
Advertisement