Advertisement
21 July 2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन आज, तमाम नेताओं ने दी बधाई, जानें क्या बोले पीएम मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आज (21 जुलाई) 81वां जन्मदिन है। 21 जुलाई 1942 को कर्नाटक में जन्मे खड़गे के जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने उनको ट्वीट कर बधाई दी।

कर्नाटक के दलित नेता खड़गे एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और उन्होंने पार्टी में तथा अपने गृह राज्य और केंद्र में सरकारों में कई पदों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। वह दो दशक बाद पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष बने जो गांधी परिवार से नहीं हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मैं आपके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना करता हूं। पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी खड़गे को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा कि आपकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा है। आपके लिए ढेर सारा प्यार और मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

Advertisement

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर खड़गे को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष शुभकामनाएं, आप सदैव स्वस्थ्य रहें और आपके जीवन में पर्याप्त खुशियां आएं। इसके बाद उन्होंने लिखा कि आपकी बुद्धिमत्ता और अनुभव देशभर के सभी कांग्रेसियों और महिलाओं के लिए शक्ति का स्रोत है। इसके अलावा लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने ट्वीट करके कांग्रेस अध्यक्ष को बधाई दी है।

लोकसभा स्पीकर ने लिखा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कृपा बनाए रखें।

गौरतलब है कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश के वयोवृद्ध नेताओं में से एक हैं। वह 1999 में केंद्र की राजनीति में आए और इससे पहले सन् 1972 में वह पहली बार विधानसभा में चुने गए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: PM Narendra Modi, Congress president Mallikarjun Kharge. Birthday
OUTLOOK 21 July, 2023
Advertisement