Advertisement
03 August 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, क्या हुई बात?

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, क्या हुई बात?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

बैठक का विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हुआ है।

राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’’

Advertisement

यह मुलाकात बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा की विपक्ष की मांग को लेकर संसद में गतिरोध के बीच हुई है।

इक्कीस जुलाई को मानसून सत्र शुरू होने के बाद से संसद में बहुत कम कामकाज हुआ है।

इसके अलावा राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री की यह मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से निर्यात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने और भारत द्वारा रूस से सैन्य उपकरणों व तेल खरीदने के कारण अनिर्दिष्ट जुर्माने की घोषणा किए जाने के कुछ दिन बाद हुई है।

TAGS: PM Narendra Modi, President droupadi Murmu
OUTLOOK 03 August, 2025
Advertisement