Advertisement
26 June 2020

यूपीए सरकार में पीएम राहत कोष का पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन को दिया गया, जेपी नड्डा का कांग्रेस पर आरोप

PTI

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब यूपीए की सरकार थी तो प्रधानमंत्री राहत कोष का पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन को दान कर दिया गया। नड्डा ने यह भी कहा कि पीएमकेयर फंड का पैसा "परिवार-संचालित" राजीव गांधी फाउंडेशन में स्थानांतरित कर देश की जनता को धोखा दिया गया। नड्डा ने गुरुवार को चीनी दूतावास से फाउंडेशन को दान स्वीकार करने को लेकर कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधा था। अब नए आरोप को लेकर जेपी नड्डा ने दस्तावेजों की तस्वीर भी पोस्ट की। जिस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा और नड्डा पर 'धोखे का खेल' खेलने का आरोप लगाया। सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी ऐसा इसलिए बोल रही है ताकि भारतीय क्षेत्र के कथित 'चीनी कब्जे' से देश का ध्यान हटाया जा सके।

अनियंत्रित लूट के लिए कांग्रेस को माफी माँगने की जरूरत: नड्डा

जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा, "पीएम केयर फंड का इस्तेमाल संकट में लोगों की मदद करने के लिए होता है। लेकिन, यूपीए के शासनकाल में इस पैसों को राजीव गांधी फाउंडेशन को दान किया गया।“ आगे नड्डा ने सोनिया गांधी पर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि पीएमएनआरएफ बोर्ड में कौन बैठी? श्रीमती सोनिया गांधी, आरजीएफ की अध्यक्ष कौन हैंश्रीमती सोनम गांधी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "धन के लिए एक परिवार की भूख ने देश का पैसा बर्बाद किया है। कांग्रेस के शाही राजवंश को इससे लाभ हुआ। इस अनियंत्रित लूट के लिए कांग्रेस को माफी माँगने की जरूरत है!"

Advertisement

सोनिया गांधी आरोप पर दे जवाब: बीजेपी

इससे पहले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला बोला। पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन में पैसा पीएम राहत कोष से दिया गया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ‘महारानी’ नहीं है। उन्हें आरोप पर जवाब देना चाहिए। पात्रा ने कहा कि गांधी परिवार ने देश में भ्रष्टाचार की कहानी लिखी है। भ्रष्टाचार का दूसरा नाम कांग्रेस है।

भाजपा चीन मुद्दे से देश का ध्यान हटाना चाह रही: कांग्रेस

भाजपा द्वारा लगाए गए आरोप पर सफाई देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि गलवान घाटीपैंगॉन्ग त्सो और अब डेपसांग मेंचीनी कब्जे से देश का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा और जेपी नड्डा ये धोखे का खेल खेल रहे हैं।सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि यह भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी देश के लिए सबसे बड़ी असहमति है। चीन से लड़ने और देश की रक्षा करने की बजाय वे कांग्रेस पार्टी से लड़ रहे हैं और भारत की क्षेत्रीय अखंडता को नजरअंदाज कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: PM Relief Fund, Rajiv Gandhi Foundation’, Says BJP, Congress Retorts
OUTLOOK 26 June, 2020
Advertisement