Advertisement
02 June 2024

केजरीवाल का विरोध कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

केजरीवाल का विरोध कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा सहित कई कार्यकर्ताओं को रविवार को हिरासत में ले लिया, जो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल में निर्धारित आत्मसमर्पण से पहले राजघाट दौरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की थी। 

 

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पोस्टर बैनर और काले झंडे लेकर विरोध करने पहुंचे थे। केजरीवाल का विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसमें वीरेंद्र सचदेवा सहित कई बड़े नेता भी शामिल है। सचदेवा को पुलिस उठाकर बस में ले गई। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हो गया। करीब 15 मिनट तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

Advertisement

 

इस दौरान सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने ऑफिस से महात्मा गांधी की तस्वीर हटा दी और आज शराब तस्कर के रूप में बापू की समाधि पर तमाशा करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारी है और नौटंकी कर रहे हैं। दिल्ली की जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है, लेकिन अरविंद केजरीवाल महात्मा गांधी की समाधि पर आकर नौटंकी कर रहे हैं। दिल्ली में 500 से अधिक फाइल रुकी पड़ी है। अरविंद केजरीवाल को शर्म नहीं है, दिल्ली की जनता इसका सफाई करेगी। चार जून को इनका सुपड़ा साफ है।

बीजेपी नेता हरीश खुराना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को आज गांधी की याद आ रहे हैं। यह वही अरविंद केजरीवाल है जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है लेकिन अरविंद केजरीवाल के इस भ्रष्टाचार को दिल्ली की जनता जान चुकी है। अब अरविंद केजरीवाल कितनी भी नौटंकी कर ले, उनका जेल जाना तय है। वह कुछ दिन जरुर बाहर आए थे लेकिन अब आने वाले दिन उन्हें जेल में ही बिताने पड़ेंगे।

 

 

TAGS: Police detained, several workers, BJP state president, Protesting against Arvind Kejriwal
OUTLOOK 02 June, 2024
Advertisement