Advertisement
11 April 2017

आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं पूनम आजाद

google

पूनम 2003 के विधानाभा चुनाव में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ गोल मार्केट से चुनाव लड़ी थीं। पूनम ने कांग्रेस में शामिल होने को घर वापसी बताया। उन्होंने कहा, मेरे ससुर भागवत झा आजाद :बिहार के: पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। कांग्रेस मेरे लिए घर जैसी है, यह मेरे लिए मां की तरह है। उन्होंने इन अटकलों को भी खारिज नहीं किया कि उनके पति कीर्ति झा आजाद भी इसी रास्ते पर चल सकते हैं। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, केवल समय ही इसका जवाब दे सकता है, कुछ भी हो सकता है, इंतजार कीजिये।

पूनम गत वर्ष नवम्बर में आप में शामिल हुई थीं। दिसम्बर 2015 में भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर कीर्ति को भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबत कर दिया था। कीर्ति ने डीडीसीए में तब भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था जब अरूण जेटली उसका नेतृत्व कर रहे थे। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने पूनम झा आजाद का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

माकन ने उन दिनों को भी याद किया जब वह 1993 में कीर्ति के साथ पहली बार विधायक के तौर पर दिल्ली विधानसभा पहुंची थीं। इस मौके पर दो अन्य आप नेता राजीव मिश्र और सरिता कंबोजिया भी कांग्रेस में शामिल हुए। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: आप, कांग्रेस, भाजपा, पूनम आजाद, poonam azad, congress, bjp, aap
OUTLOOK 11 April, 2017
Advertisement