Advertisement
21 April 2025

अंतर-धार्मिक मेलजोल के समर्थक और उत्कृष्ट मानवतावादी थे पोप फ्रांसिस: मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ईसाई धर्म के शीर्ष धर्मगुरू पोप फ्रांसिस के निधन पर सोमवार को दुख जताया और कहा कि वह अंतर-धार्मिक मेलजोल के पैरोकार और उत्कृष्ट मानवतावादी थे जो अपने पीछे एक अत्यंत मूल्यवान विरासत छोड़ कर गए हैं।

पोप फ्रांसिस का ईस्टर यानी आज सोमवार को 88 वर्ष की आयु में वेटिकन के कैसल सांता मार्टा स्थित उनके निवास पर हुआ। वेटिकन ने एक बयान में यह जानकारी दी।

इससे पहले रविवार को पोप ने सेंट पीटर्स बेसिलिका की बालकनी से वेटिकन स्क्वायर में एकत्रित हजारों लोगों को अपना ईस्टर संदेश दिया।

Advertisement

रोमन कैथोलिक चर्च के 88 वर्षीय प्रमुख को हाल ही में रोम के जेमेली अस्पताल से छुट्टी दी गई, जहां उन्होंने पांच सप्ताह तक एक संक्रमण का इलाज कराया था, जिसके कारण उन्हें डबल निमोनिया हो गया था। ईस्टर रविवार को, वह रोम शहर और विश्व को "उर्बी एट ओर्बी" आशीर्वाद देने में सक्षम थे।

TAGS: Pope Francis, supporter of inter-religious harmony, excellent humanitarian, Mallikarjun Kharge
OUTLOOK 21 April, 2025
Advertisement